‘वाटर’ के बाद दीपा मेहता की दूसरी फिल्म भी ऑस्कर के लिए नामित
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
93वें एकेडमी पुरस्कार में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारतीय निर्देशक दीपा मेहता की फिल्म फनी ब्वॉय को नामांकन मिला है। खास बात यह है कि यह नामांकन भारत की तरफ से नहीं, बल्कि कनाडा की तरफ से मिला है। फिल्म 'फनी ब्वॉय' की कहानी एक तमिलियन लड़के अर्जी सेल्वारत्नम की है जो श्रीलंका में रहता है। सेल्वारत्नम समलैंगिक है लेकिन वह अपनी बात को किसी को बता नहीं पाता।
