रणबीर-आलिया की शादी पर दीपिका और कैटरीना ने दिया ऐसा रिएक्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व में रणबीर कपूर की कथित गर्लफ्रेंड रह चुकीं दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का अब आलिया संग अभिनेता की शादी पर रिएक्शन सामने आया है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में रणबीर-आलिया की फोटो लगाकर लिखा, "आप दोनों को बधाई- ढेर सारा प्यार और खुशी।" उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया। दीपिका ने आलिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "आप दोनों को जीवन भर के लिए प्यार, रोशनी और खुशी की शुभकामनाएं देती हूं।"
