दीपिका ने शुरू की प्रभास अभिनीत नाग अश्विन की फिल्म की शूटिंग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दीपिका पादुकोण काफी समय से साउथ निर्देशक नाग अश्विन की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास भी नजर आएंगे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अब ऐसी चर्चा है कि दीपिका ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को फिलहाल अस्थायी रूप से 'प्रोजेक्ट K' टाइटल दिया गया है।