'सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी 2020': दीपिका फिर बनीं 'मोस्ट वैल्यूड सेलेब'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डफ एंड फेल्प्स द्वारा जारी 'सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी 2020' में दीपिका पादुकोण एक बार फिर 'मोस्ट वैल्यूड सेलेब' रहीं। ब्रांड की पसंदीदा एक्ट्रेस रहीं दीपिका ने बैक टू बैक हिट्स दिए हैं। दीपिका 'मोस्ट वैल्यूड फीमेल सेलेब' में तो पहले स्थान पर हैं ही, लेकिन इसके साथ ही इस रेस में उन्होंने कई जाने-माने पुरुष कलाकारों को भी पछाड़ दिया। फिलहाल वो कई ग्लोबल ब्रांड की ब्रांड अंबैसडर हैं।
