कुछ इस तरह एनसीबी के निशाने पर आईं दीपिका पादुकोण, करिश्मा की चैट से हुआ था खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश 'क्वान' नामक सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। 40 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्स को मैनेजर देने वाली 'क्वान' ने ही रिया के लिए जया साहा को बतौर मैनेजर रखा। एनसीबी, सीबीआई और ईडी की टीम जया से कई बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान एनसीबी को जया और करिश्मा के बीच हुई चैट का पता चला। दीपिका और करिश्मा की चैट सामने आईं।
