x

दीपिका पादुकोण ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए हेल्पलाइन नंबर्स किए शेयर

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

देश में कोरोना वायरस के मामलों में बहुत बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी के साथ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ी हैं। आइसोलेशन और बीमारी के संक्रमण के डर के कारण उपजी चिंताएं अवसाद को जन्म दे रही हैं। ऐसे समय में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक अनूठी पहल की है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी निदान के लिए हेल्पलाइन नंबर्स शेयर किए हैं।