कार का पीछा करने पर फोटोग्राफर्स पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, लीगल एक्शन लेने की कही बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दीपिका पादुकोण फोटोग्राफर्स पर भड़कीं। अनन्या पांडे के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स से निकलते वक्त फोटोग्राफर्स ने दीपिका संग फोटो लीं, लेकिन जब दीपिका जाने लगीं तो फोटोग्राफर्स ने उनकी कार का पीछा किया। इस पर बौखलाईं दीपिका ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने तक की बात कह डाली। सुशांत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में जब दीपिका से पूछताछ हुई तब भी फोटोग्राफर्स से उन्हें दो-चार होना पड़ा था।
