'पठान' में एक्शन सीन करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण, पहली बार होगा ऐसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शाहरुख की फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण एक्शन सीन करती दिखेंगी। दीपिका पहली बार भारतीय स्क्रीन पर इंटरनेशनल लेवल का एक्शन सीन करेंगी। इससे पहले वो हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में एक्शन सीन कर चुकी हैं। दीपिका मुंबई में ही 'पठान' के लिए हाई ऑक्टेन ऐक्शन सीन्स शूट कर रही हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।
