Deepika Padukone की भी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मां-पिता और बहन पहले से हैं संक्रमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कई बॉलीवुड स्टार को चपेट में ले चुके कोरोना से अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पूरा परिवार जूझ रहा है. पिता, मां और बहन के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. फिल्म फेयर ने अपने ऑफीशियल इंस्टा अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.