अगले हफ्ते से शाहरुख और जॉन के साथ 'पठान' की शूटिंग करेंगी दीपिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पठान' का अगला शेड्यूल यशराज स्टूडियो में ही शूट होगा। अब तक शाहरुख और जॉन अब्राहम के कुछ सीन फिल्माए गए। अगले हफ्ते दीपिका पादुकोण भी दोनों एक्टर्स को ज्वॉइन करेंगी। बता दें पहले शूटिंग फिल्मसिटी में 'ब्रह्मास्त्र' के सेट को तोड़कर बनाए गए सेट पर होनी थी। लेकिन बाद में मेकर्स ने कोरोना मामलों को देखते हुए प्लान कैंसिल कर दिया।
