'83' से दीपिका का फर्स्ट लुक रिलीज़, कपिल देव की पत्नी के किरदार में आएंगी नज़र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram@deepikapadukone
भारतीय क्रिकेट टीम के पहले वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित कबीर खान निर्देशित फिल्म '83' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ। दीपिका फिल्म में कपिल देव बने रणवीर सिंह की पत्नी बनी हैं। कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दीपिका जम रही हैं। दीपिका फोटो में हाईनेक टॉप पहने रणवीर का हाथ थामे दिखीं। कई कलाकारों से सजी ये फिल्म 10 अप्रैल को आएगी।
