बिकिनी विवाद: दीपिका की मुश्किलें बढ़ीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
फिल्म पठान को लेकर इन दिनों खूब बवाल चल रहा है। अब विवादों के बीच में दीपिका पादुकोण पर शिकायत दर्ज कराई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस गाने का जमकर विरोध हो रहा है। भाजपा नेताओं के विरोध के बाद अब शिकायत दर्ज करने के बाद मामला एक कदम आगे बढ़ गया।
