बर्थडे स्पेशल: डिटर्जेंट पाउडर बेचकर अभिनेत्री बनी थीं दीप्ति नवल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pinkvilla
3 फरवरी 1953 को अमृतसर में जन्मीं दीप्ति नवल 70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उस दौर में दीप्ति नवल और फारुख शेख की जोड़ी काफी हिट रही। दीप्ति ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म जुनून से की। आज भी उन्हें 'चश्मे बद्दूर' की अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है। फिल्म में वो सेल्स गर्ल बनी थी जोकि डिटर्जेंट पाउडर बेचती थी।
