टीवी अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ बदसलूकी, नशे की हालत में चार गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीवी अभिनेत्री प्राची तेहलान के साथ रोहिणी इलाके में बदसलूकी मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। दरसअल, युवकों ने उनकी कार का पीछा किया था और अपार्टमेंट पहुंचने पर गाली-गलौज की थी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीतमपुरा निवासी कशिश मदान, आशीष, अक्षय कपूर और चिराग बुद्धिराज हैं। कार को जब्त कर लिया गया है।
