x

हनी सिंह के अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया हुआ है। अब यो यो हनी सिंह के वकील ने गायक और अभिनेता के अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली कोर्ट को आश्वासन दिया है कि हनी सिंह सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होंगे।