याचिका में पश्चिम बंगाल में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को बैन करने की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई। कोलकाता हाईकोर्ट में दायर याचिका में फिल्म से शांति भंग का हवाला देकर पश्चिम बंगाल में फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। इस मामले में आज कोलकाता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा सुनवाई की गई। याचिका में मांग की गई कि प्रतिबंध नहीं लगता तो थियेटर्स के बाहर पुलिस तैनात होनी चाहिए।
