1984 के दंगों पर आधारित वेब सीरीज 'ग्रहण' पर बैन लगाने की मांग, जानिए मामला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: PTI
हाल ही में 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित वेब सीरीज 'ग्रहण' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। यह सीरीज आगामी 24 जून को OTT प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। सीरीज की रिलीज से पहले ही इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है।