भारती और हर्ष की जमानत रद्द करने की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत के खिलाफ स्पेशल NDPS कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। NCB ने न केवल भारती और हर्ष की जमानत रद्द करने की मांग की, बल्कि लोअर कोर्ट के ऑर्डर को दरकिनार कर दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ की अनुमति भी मांगी है। जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
