ब्राजील में राष्ट्रपति की आपत्तियों के बावजूद बच्चों को लगाए जा रहे टीके, बोल्सोनारो बेटी को नहीं लगवाएंगे टीका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nature
ब्राजील में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की आपत्तियों के बावजूद बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी दी गई। शुक्रवार से ब्राजील में 5 से 11 साल की उम्र वाले बच्चों को टीके दिए जा रहे हैं। साओ पाउलो के एक अस्पताल में टीकाकरण शुरू हुआ। बता दें बोल्सोनारो बच्चों के टीकाकरण का भी विरोध कर रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि वह अपनी 11 साल की बेटी को टीका नहीं लगवाएंगे।
