जापान की राजकुमारी विवाद के बावजूद अगले महीने करेंगी विवाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान की राजकुमारी माको और उनके मंगेतर अगले महीने शादी कर रहे हैं लेकिन शादी समारोह आयोजित करने की उनकी कोई योजना नहीं है। बता दें राजकुमारी की होने वाली सास से जुड़े एक वित्तीय विवाद के कारण उनकी शादी को जनता का पूरी तरह समर्थन प्राप्त नहीं है। इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी’ के मुताबिक दोनों 26 अक्टूबर को अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे और एक साथ संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे।
