अहाना ने दिया जुड़वां बेटियों को जन्म, फिर नाना-नानी बने धर्मेंद्र-हेमा मालिनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी एक बार फिर से नाना-नानी बने। उनकी छोटी बेटी अहाना ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। हालिया अहाना ने पोस्ट लिखा, "हमें जुड़वां बेटियों एस्ट्राया और एडिया के आगमन की खबर देते हुए बहुत खुशी हो रही है। 26 नवंबर 2020। प्राउड पैरेंट्स अहाना और वैभव। एक्साइटेड ब्रदर डैरियन वोहरा। फूले नहीं समा रहे दादी-दादा पुष्पा और विपिन वोहरा, नानी-नाना हेमा मालिनी और धर्मेंद्र देओल।"
