पत्नी साक्षी के साथ साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं धोनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। हालांकि, अब वह मनोरंजन जगत में अपने कदम जमाने की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल, TOI की रिपोर्ट के अनुसार अब धोनी का प्रोडक्शन हाउस 'धोनी एंटरटेनमेंट' पौराणिक विज्ञान पर आधारित एक वेब सीरीज बनाने जा रहा है। हालांकि, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्होंने क्या टाइटल तय किया है।