तमिल फिल्म में दिख सकते हैं धोनी, थलपति विजय का देंगे साथ- रिपोर्ट्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Medium
खबर है कि निर्देशक लोकेश कनगराज अपनी लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स के एक प्रोजेक्ट में महेंद्र सिंह धोनी को कास्ट करना चाहते हैं। धोनी तमिल फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थलपति विजय संग दिख सकते हैं। आधिकारिक टाइटल डिसाइड नहीं हुआ है, लेकिन अस्थायी तौर पर इसे थलपति 67 टाइटल दिया गया है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि धोनी के प्रोडक्शन हाउस की पहली तमिल फिल्म में नयनतारा दिखेंगी। जिसमें उनका साथ संजय देंगे।
