जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस दीया मिर्जा, इंस्टाग्राम पर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
दीया मिर्जा जल्द मां बनेंगी। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दीया ने लिखा, 'पृथ्वी मां की तरह ही मुझे आशीर्वाद मिला है। अपने गर्भ में इस खूबसूरत एहसास को पलते हुए बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं'। तस्वीर में समुंदर किनारे खड़ी दीया का बेबी बंप दिखा। तस्वीर उनके पति वैभव रेखी ने खीचीं है। दीया ने साहिल संघा से तलाक के बाद वैभव रेखी के साथ शादी की थी।
