x

दिलीप कुमार से छिपाई गई है उनके भाइयों की मौत की खबर, जानिए इसके पीछे की वजह

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

बीते दिनों कोरोना संक्रमण की वजह से दिलीप कुमार के भाई अहसान और असलम की मौत हो गई है। लेकिन इस बात को दिलीप कुमार नहीं जानते हैं। इस बात का खुलासा सायरा बानो ने किया है। उन्होने कहा कि दिलीप साहब को यह नहीं बताया गया है कि उनके भाई अब इस दुनिया में नहीं रहे। हम हर तरह की परेशान करने वाली खबरों को उनसे दूर रखते हैं, क्योंकि उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।