दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी, सायरा बानो बोलीं- दुआओं में याद रखना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा था। प्रशंसकों को उनकी चिंता हो रही थी, वहीं अब उनकी हालत ठीक होने के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिलीप की पत्नी सायरा बानो ने यह जानकारी दी है और प्रशंसकों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील भी की है।