दिलीप कुमार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पत्नी सायरा बानो ने बताया एक्टर की तबीयत का हाल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिलीप कुमार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. दिलीप कुमार अब 98 वर्ष के हैं जिसके चलते स्वास्थ संबंधित समस्याएं भी बनी रहती हैं. उन्हें रूटीन चेकअप के लिए समय-समय पर अस्पताल भी जाना पड़ता है. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर की तबीयत ठीक है और आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.