'बागबान' के लिए अमिताभ नहीं, दिलीप कुमार थे निर्देशक की पहली पसंद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
फिल्म 'बागबान' में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। अब भले ही अमिताभ ने फिल्म में अच्छा काम किया हो, लेकिन शायद ही आप इस बात से वाकिफ होंगे कि वह इस फिल्म के लिए निर्देशक की पहली पसंद नहीं थे। बीआर चोपड़ा की बहू रेनू चोपड़ा ने हाल ही में यह खुलासा किया और इसके पीछे की कहानी बताई।