आज दिलीप कुमार की पहली डेथ एनिवर्सरी; कैलाश खेर और महेंद्र सिंह धोनी का है बर्थडे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पहली डेथ एनिवर्सरी आज है। एक्टर काफी लंबे समय से बीमार थे, जिसके बाद आज ही के दिन 2021 को उनका निधन हुआ। दूसरी तरफ, आज सिंगर कैलाश खेर का 49वां बर्थडे है। उन्होंने 500 से अधिक गाने गाए हैं। उनके अलावा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भी आज 41वां बर्थडे है। उनके जन्मदिन के मौके पर विजयवाड़ा में 41 फुट का कटआउट लगाया गया।
