मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में दिलजीत दोसांझ की एंट्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ना सिर्फ एक अच्छे गायक, बल्कि एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। पंजाबी फिल्मों से परे बॉलीवुड में भी दिलजीत ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच एक अलग छाप छोड़ी है। अब वह एक बार फिर खबरों का हिस्सा बन गए हैं। दरअसल, लोकप्रिय गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक दिलजीत के हाथ लग गई है।