डायरेक्टर बी सुभाष की पत्नी का निधन, किडनी और फेफड़ों की बीमारियों से थीं पीड़ित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News Collector India
डिस्को डांसर फेम डायरेक्टर बी सुभाष की पत्नी तिलोत्तिम्मा का निधन हुआ। तिलोत्तिम्मा पिछले छह साल से किडनी और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। तिलोत्तिम्मा 67 साल की थीं। उनका इलाज पिछले पांच साल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में चल रहा था। इस दौरान बी सुभाष की आर्थिक हालत इतनी खराब हुई कि अभिनेता सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती ने उनकी मदद की थी।
