77 वर्षीय राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: latestly
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का आज 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और उनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त थे और हर हफ्ते दो बार उनका नियमित रूप से डायलासिस होता था। ममता बनर्जी ने शोक प्रकट किया।
