डायरेक्टर गिरीश मलिक के बेटे की 5वीं मंजिल से गिरने से मौत, होली पर हुआ हादसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news9live
होली के दिन फिल्म निर्देशक गिरीश मलिक के 17 साल के बेटे मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हुई। मनन को घरवालों ने आनन-फानन में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। 'तोबराज' फिल्म में गिरीश मलिक के पार्टनर पुनीत सिंह ने इस दुखद घटना की जानकारी दी। गिरीश ने 'तोबराज' और 'जल' जैसी फिल्में बनाई हैं।
