अक्षय की 'मिशन लायन' की शूटिंग चार देशों में करना चाहते हैं निर्देशक जगन शक्ति
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से चर्चित अक्षय कुमार मौजूदा दौर के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज की कतार में शामिल हैं। हाल में अक्षय निर्देशक जगन शक्ति की आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में थे। अब इस फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का टाइटल फिलहाल 'मिशन लायन' रखा गया है। फिल्म की शूटिंग चार देशों में की जा सकती है।