निर्देशक निशिकांत कामत की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निशिकांत कामत की तबीयत बिगड़ी। वो हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वो कुछ समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित हैं। निशिकांत कामत ने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में निगेटिव किरदार करके भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई फिल्मों में अभिनय किया है और दर्शकों के दिलों को जीता है।
