एक्शन शो के साथ OTT पर कदम रखेंगे निर्देशक रोहित शेट्टी, बड़े सितारे की तलाश
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने करियर में कई शानदार एक्शन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब रोहित OTT जगत में भी अपना सिक्का जमाने की तैयारी में हैं। अपने पहले वेब शो के लिए वह बॉलीवुड के एक बड़े स्टार की तलाश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रोहित एक कॉप एक्शन शो लेकर आ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम से हाथ मिलाए हैं।