विजय सेतुपति की फिल्म के निर्देशक बने संतोष सिवान, करन जौहर और राजामौली ने 'मुंबईकर' का पोस्टर किया लॉन्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्म 'मुंबईकर' के जरिए निर्देशक संतोष सिवान ने हिंदी सिनेमा में सेकेंड इनिंग्स का ऐलान किया। करन जौहर और एसएस राजामौली ने फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए विक्रांत मैसी, विजय सेतुपति, तान्या मानिकतला, संजय मिश्रा, रणवीर शौरी और सचिन खेडेकर का चुनाव किया जा चुका है। फिल्म 'मुंबईकर' के साथ विजय सेतुपति हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
