डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज़िंग टालने को कहा गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कश्मीरी पंडितों की कहानी 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज़ न करने के लिए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को फोन पर धमकियां मिल रही हैं। उन्हें धमकी दी गई है कि फिल्म की रिलीज़िंग रोक दो, वर्ना तुम्हें जान से मार देंगे। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार नज़र आएंगे। अमेरिका में फिल्म की 30 से ज्यादा बार स्क्रीनिंग हुई।
