'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखेंगी दिशा पटानी और राशि खन्ना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
'शेरशाह' की सफलता के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की मार्केट वैल्यू बढ़ गई है। वह मौजूदा दौर के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। एक महीने पहले ही करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने सिद्धार्थ के साथ फिल्म 'योद्धा' की घोषणा की थी। काफी समय से फिल्म के लिए हीरोइन के लिए तलाश जारी थी। अब आखिरकार यह तलाश पूरी हो चुकी है। दिशा पटानी और राशि खन्ना इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ नजर आएंगी।