साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में डांस नंबर करेंगी दिशा पटानी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिशा पटानी पिछले काफी समय से फिल्म 'राधे' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म सुपर-डुपरहिट हो गई है। भले ही इसमें उनके काम की तारीफ हुई या नहीं, लेकिन दिशा के पास फिल्मों की कमी नहीं है। अब उनके खाते से एक और फिल्म जुड़ गई है। दिशा साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' में डांस का तड़का लगाती नजर आएंगी। 'पुष्पा' अल्लू अर्जुन की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है।