दिशा सालियान सुसाइड केस: अब मुंबई पुलिस ने किया खुलासा,दिशा सालियान का नहीं हुआ था रेप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मुंबई पुलिस ने रविवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान का पार्थिव शरीर बिना कपड़ों के मिला था. मुंबई के पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का 'पंचनामा' किया. उस समय दिशा के माता-पिता भी मौके पर थे.