डिज्नी और पिक्सर की ओरिजिनल साई-फाई एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'लाइटईयर' का ट्रेलर जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
डिज्नी और पिक्सर की ओरिजिनल साई-फाई एक्शन-एडवेंचर 'लाइटईयर' का ट्रेलर जारी हुआ। 17 जून 2022 को आने वाली फिल्म की कहानी बज़ लाइटईयर की कहानी पर आधारित है। साइंस-फाई वाली इस फिल्म में, युवा बज को क्रिस इवांस ने आवाज दी है। एनी पुरस्कार विजेता निर्देशक और अनुभवी पिक्सर एनिमेटर एंगस मैकलेन ने फिल्म 'लाइटईयर' का निर्देशन किया। यह फिल्म इस साल 17 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
