डिज्नी ने रूस में अपनी सभी रिलीज़ रोकीं, यूक्रेन पर हमले के विरोध में लिया एक्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dawn
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद डिज्नी ने रूस में अपनी सभी रिलीज़ रोक दी हैं। इसके साथ ही डिज्नी ऐसा करने वाला पहला हॉलीवुड स्टूडियो बना। साथ ही वार्नर ब्रदर्स भी रूस में द बैटमैन की रिलीज़ को रोक रहे हैं। बता दें वार्नर ब्रदर्स, वॉल्ट डिज़नी कंपनी और सोनी पिक्चर्स ने सोमवार को कहा कि वे रूस में अपनी फ़िल्मों की रिलीज़ पर "रोक" लगा रहे हैं।
