बर्थडे स्पेशल: बचपन से ही था दिव्या को एक्टिंग का शौक, मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकीं दिव्या दत्ता का आज जन्मदिन है। 100 से ज्यादा फिल्में करने वालीं दिव्या 1977 में जन्मीं। बकौल दिव्या, बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। चार साल की उम्र में 'खाईके पान बनारसवाला' पर डांस करती। 1994 में 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से शुरूआत हुई। 2018 में 'इरादा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। 'स्पेशल ऑप्स' और 'होस्टेज 2' वेब सीरीज की।
