दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ विदेश में लूटपाट, पैसों के साथ पासपोर्ट भी गया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए थे। उन्हाेंने साथ में अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की थीं। अब उन्होंने बताया है कि इस ट्रिप पर उनका सारा सामान चोरी हो गया। उनके सामान में पासपोर्ट, पर्स और ट्रिप पर खरीदे गए सारे सामान थे। इन सबकी कीमत कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।