दिव्यांका त्रिपाठी ने किया अपनी पहली फिल्म का ऐलान, साथ दिखेंगे विवेक दहिया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे पर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोलती है। सोशल मीडिया पर भी दिव्यांका की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए वह उनसे चिट-चैट भी करती रहती हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे दिव्यांका के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, उन्होंने पहली फिल्म की घोषणा कर दी है।