दिव्यांका त्रिपाठी बनीं फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ है। इस वीकेंड पर टिकट टू फिनाले के लिए टास्क हुआ। सभी कंटेस्टेंट्स को पहला स्टंट पानी के अंदर करना था। खतरों के खिलाड़ी का ये टास्क जोड़ियों में होना था। यह एक टाइम बेस्ड टास्क था, इसलिए जो कंटेस्टेंट इसे सबसे कम समय में करता वो जीत जाता। दिव्यांका और अभिनव ने सबसे कम समय में टास्क को पूरा करके जीत हासिल की।
