'तारका मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। उन्हें कई सीरियल्स में अहम किरदारों में देखा गया है। दिव्यांका को सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार से ख्याति हासिल हुई थी। अब जानकारी सामने आ रही है कि दिव्यांका को छोटे पर्दे का मशहूर टेलीविजन शो 'तारका मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल ऑफर हुआ था। बताया गया है कि अभिनेत्री ने इस रोल के ऑफर को ठुकरा दिया था।