क्या आप जानते हैं? निर्देशक से तंग आकर 'कपूर एंड सन्स' छोड़ने वाले थे ऋषि कपूर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
फिल्म 'कपूर एंड सन्स' अगर आपने देखी होगी तो इसका हिस्सा रह चुके दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी आपको याद ही होंगे। फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी थी और ऋषि के अभिनय को बेहद सराहा गया था। फिल्म के निर्देशन की कमान शकुन बत्रा ने संभाली थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन भी ऐसा नहीं होता था, जब ऋषि की सेट पर शकुन से लड़ाई ना होती हो।