'ड्रीम गर्ल 2' की हुई घोषणा, आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी अनन्या पांडे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
आयुष्मान खुराना की लोकप्रिय फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के सीक्वल की काफी समय से चर्चा हो रही थी। 'ड्रीम गर्ल' 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। अब आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी है। 'ड्रीम गर्ल 2' अगले साल जून में रिलीज होगी। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के कास्ट की भी घोषणा की।